फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कान्हा रचाएंगे रास, भक्ति में झूमेगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
कान्हा के स्वागत में सजे मंदिर-सोसाइटी, बाल गोपाल की लीलाएं, भजन-कीर्तन, झांकी, दह-हांडी की तैयारी
विज्ञापन

201 किलो लड्डू और 201 किलो पंचामृत का भोग अर्पित किया जाएगा सेक्टर-20 स्थित हनुमान मंदिर में
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। कान्हा के जन्मोत्सव के नजदीक आते ही शहर भक्ति और उल्लास में डूबने लगा है। मंदिरों से लेकर सेक्टरों और सोसाइटियों तक श्रीकृष्ण के स्वागत की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच रही हैं। जन्माष्टमी पर कहीं बाल गोपाल की लीलाएं मन मोहेंगी, कहीं राधा-कृष्ण की झांकियां सजेंगी। भजन-कीर्तन से लेकर दही हांडी और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं तक उत्सव के अलग-अलग रंग दिखाई देंगे। आधी रात कान्हा के जन्म के साथ आरती, भोग और प्रसाद से वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।
इस्कॉन : 200 से 250 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
1000 किलो पेड़े का प्रसाद भी मंगवाया गया है मथुरा से
100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी
108 से अधिक व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा
सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। एडीसीपी नोएडा जोन मनीषा सिंह, एसीपी द्वितीय मयंक तिवारी और एसीपी यातायात सौरभ सिंह ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, पार्किंग, यातायात, प्रवेश-निकास और भीड़ प्रबंधन पर चर्चा की। जन्माष्टमी पर करीब 200 से 250 पुलिसकर्मी और प्रशासनिक कर्मचारी तैनात रहेंगे। मेटल डिटेक्टर से जांच के साथ 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। मंदिर की ओर से 300 से 400 सदस्यों की क्राउड कंट्रोल टीम और करीब 80 से 90 निजी सुरक्षाकर्मी भी लगाए जाएंगे। वीआईपी प्रवेश पीछे के रास्ते यानी वृंदावन द्वार से होगा, जबकि आम लोगों के लिए मुख्य द्वार से प्रवेश की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

एक महीने से तैयार की जा रही पोशाक
इस्कॉन मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पोशाक करीब एक महीने से तैयार की जा रही है। इसमें कॉटन और सिल्क समेत अलग-अलग फैब्रिक का इस्तेमाल किया जा रहा है। जन्माष्टमी पर 108 से अधिक व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। मथुरा से 1000 किलो पेड़े का प्रसाद भी मंगवाया गया है। मंदिर में टेंट-शेड लगाने का काम शुरू हो गया है। तीन सितंबर की रात तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
जगन्नाथ मंदिर से लेकर लक्ष्मी नारायण मंदिर तक रहेगी खास व्यवस्था
सेक्टर-44 स्थित शिव मंदिर के पुजारी शिवम ने बताया कि तीन सितंबर तक सजावट पूरी कर ली जाएगी। मंदिर को गुब्बारों, फूलों की मालाओं और लाइटों से सजाया जा रहा है। चार सितंबर को शाम छह बजे मंदिर से झांकी निकाली जाएगी, जो पूरे गांव में भ्रमण करने के बाद रात करीब 10 बजे मंदिर लौटेगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को पंचामृत का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
सेक्टर-20 स्थित हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष सुधीर पोरवाल ने बताया कि मंदिर में इलेक्ट्रिक सजावट और अन्य तैयारियां शुरू हो गई हैं। जन्माष्टमी पर भगवान को 201 किलो लड्डू और 201 किलो पंचामृत का भोग अर्पित किया जाएगा। सुरक्षा के लिए 30 से 35 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। रात एक से दो बजे तक श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर की मरम्मत के साथ इसे नए सिरे से सजाया जा रहा है। दो सितंबर को शाम सात बजे से रात 12 बजे तक भजन संध्या होगी। भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से जोड़ा जाएगा।
सेक्टर-121 स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में भी जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान करीब 1000 से 2000 श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रवेश, भीड़ नियंत्रण, श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन, प्राथमिक चिकित्सा और पार्किंग की जिम्मेदारी स्वयंसेवक संभालेंगे।
विज्ञापन


सेक्टर-2 स्थित लाल मंदिर समेत शहर के छोटे-बड़े अन्य मंदिरों में भी जन्माष्टमी पर विशेष आयोजन होंगे। कहीं बच्चों के लिए राधा-कृष्ण रूप सज्जा और नृत्य कार्यक्रम होंगे तो कहीं मटकी फोड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी। मंदिरों में रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद आरती, भोग और प्रसाद वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें