आरोपियों ने मौज-मस्ती के लिए एक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि बीते 26 सितंबर को टेडी बिल्डिंग स्थित कार बाजार में हंडिया कार का ट्रॉयल के बहाने कार को लेकर भाग गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही थी।
पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। सर्विलांस तकनीक की मदद से लुटेरों के बारे में अहम जानकारी मिली। जिसके बाद आरोपियों को नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने घूमने-फिरने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार छात्रों को अदालत में पेश किया गया है।