फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पैसे के विवाद में युवक को मारा चाकू, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे के विवाद में युवक को मारा चाकू, गंभीर
विज्ञापन

नोएडा। चोटपुर कॉलोनी में पैसों के विवाद में एक युवक को उसके साथियों ने चाकू मार दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चोटपुर निवासी मोतीराम ने पुलिस से शिकायत की है कि उनका बेटा अमन 13 सितंबर की रात को अपने दोस्त नितिन के साथ एक प्राइवेट स्कूल के पास खड़ा था। उसी समय शिवम अपने दोस्त के साथ आया और अमन के साथ रुपये को लेकर बातचीत की। इसके बाद शिवम गाली गलाैज करने लगा। विरोध करने पर शिवम ने दोस्त के साथ अमन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। कोतवाली सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें