फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने सेक्टर 63 की तरफ जा रहे एक युवक से मोबाइल छीन लिया। घटना के बाद कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मामूरा में रहने वाले इमामुद्दीन अहमद ने पुलिस से शिकायत की है कि वह 18 अगस्त को अपने घर से सेक्टर 63 की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार बाइक से दो युवक आए पीड़ित के हाथ से मोबाइल छीन लिया। उन्होंने बदमाशों का कुछ दूर तक पीछा किया लेकिन बदमाश भाग निकले। पीडि़त का कहना है कि बदमाशों ने उनका मोबाइल चालू रखा है और उनके व्हाट्स एप कॉटेक्ट से रकम मांग रहे हैं। जब रिश्तेदारों ने सूचना दी तब इसकी शिकायत पुलिस से की गई। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें