फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कितरवाड़ी गांव में दो सप्ताह से बिजली की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल चार्ज करने के लिए भी जाना पड़ रहा दूसरे गांव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। उपमंडल डोडरा क्वार के कितरवाड़ी गांव में दो सप्ताह से बिजली गुल है। ग्रामीणों ने विभाग और स्थानीय जन प्रतिनिधियों पर अनदेखी का आरोप लगाया है। पंचायत के प्रधान कमल चौहान और उप प्रधान राजकुमार ने बताया कि कितरवाड़ी गांव में दो सप्ताह से ट्रांसफार्मर खराब है। इससे पहले भी इस गांव में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान थे। करीब 150 उपभोक्ताओं के घरों में बिजली न होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में बिजली के उपकरण बंद पड़े हैं। मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए भी दूसरे गांव में जाना पड़ रहा है। बिजली बोर्ड के उच्च अधिकारियों और उपमंडल प्रशासन को इस समस्या से अवगत करवाया गया, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने से पहले यदि यहां बिजली बहाल नहीं हुई, तो लोगों को पूरी सर्दी अंधेरे में रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर को ले जाने वाली जीसीबी को नहीं जाने दे रहे लोग
बिजली बोर्ड के एसडीओ शिवदयाल दुगलेट ने बताया कि कितरवाड़ी गांव में छोटे ट्रांसफार्मर काफी समय से परेशानी कर रहा था। बोर्ड ने इसके खराब होने से पहले ही 100 केवी के स्थान पर 250 केवी का ट्रांसफार्मर मंगवाया है। अब जहां ट्रांसफार्मर को पहुंचाया जाना है, वहां जेसीबी की जरूरत है। लोग अपने खेत में जेसीबी नहीं जाने दे रहे हैं। इससे उसको पहुंचाने और लगाने में ठेकेदार को परेशान हो रही है। उन्होंने कहा कि इसके लगने पर ही कितरवाड़ी में बिजली बहाल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें