ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने रविवार को एक यात्री का खोया बैग एक घंटे में बरामद कर उसे लौटा दिया। बैग में पासपोर्ट, वीजा और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। हाथरस निवासी अजय कुमार दुबई से दिल्ली होते हुए बिसरख की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनका बैग कहीं छूट गया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। ब्यूरो