बिलासपुर (संवाद)। किसान एकता महासंघ की सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के नेतृत्व में जुनेदपुर गांव में बैठक हुई। प्रवीण पहलवान के आवास पर हुई बैठक की अध्यक्षता मुन्नी लाल भगत ने की और संचालन जिला अध्यक्ष चौ. अरविंद सेक्रेटरी ने किया। राष्ट्रीय प्रभारी पप्पू प्रधान ने बताया कि संगठन का दूसरा स्थापना दिवस 15 नवंबर को दनकौर स्थित किसान आदर्श इंटर कॉलेज परिसर में मनाया जाएगा। इस दौरान बालजीत हवलदार, कर्मवीर भाटी, अमित नागर, मास्टर इंद्रपाल सिंह, राजवीर ठेकेदार, दीपक नागर, कुलदीप राजपूत, कपिल शर्मा, सरजीत कसाना, निशांत भाटी, मदन मुखिया, चिंटू गुर्जर, सोनू कसाना और मोनू कसाना समेत अन्य लोग मौजूद रहे।