फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो वेस्ट रहा सबसे ज्यादा प्रदूषित, 353 पहुंचा एक्यूआई

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो का वायु प्रदूषण सोमवार को रेड जोन के करीब पहुंच गया है, लेकिन यहां ग्रेनो वेस्ट का क्षेत्र सबसे अधिक प्रदूषित रहा है। ग्रेनो वेस्ट का एक्यूआई रेड जोन में पहुंच गया है। सोमवार को ग्रेनो का एक्यूआई 289 रहा। जबकि ग्रेनो वेस्ट का एक्यूआई 353 रहा। बारिश के कारण ग्रेटर नोएडा की हवा ग्रीन जोन में पहुंच गई थी, लेकिन उसके बाद से हवा लगातार खराब हो रही है। 31 अक्तूबर को ग्रेनो का एक्यूआई 120 और एक नवंबर को 228 रहा था। जो सोमवार को 289 पहुंच गया है। वहीं ग्रेनो में ग्रेनो वेस्ट का क्षेत्र काफी प्रदूषित रहा है। वहां का एक्यूआई रेड जोन में 353 पहुंच गया है। इसके बाद दादरी क्षेत्र काफी प्रदूषित रहा। वहां का एक्यूआई 266 रहा है। उधर ग्रेनो के नॉलेज पार्क-3 का एक्यूआई 249 रहा हैं। वायु प्रदूषण बढ़ने के बाद भी ग्रेटर नोएडा में सोमवार को रोकथाम के इंतजाम नाकाफी दिखे। पानी का छिड़काव नहीं किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

दादरी 266
नॉलेज पार्क-3 249
ग्रेनो वेस्ट 353
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें