नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित इंडस वैली पब्लिक स्कूल की 10वीं की छात्रा श्रीजा शांडिल्य का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की क्रिकेट टीम में हुआ। वह बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम में शामिल हुई हैं। श्रीजा सेक्टर-62 स्थित आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी में कोच एनएस नेगी के मार्गदर्शन में तैयारी कर रही हैं। कोच ने बताया कि वह रोजाना स्कूल के बाद तैयारी करती हैं। नेशनल्स के लिए अपना खेल और तकनीक बेहतर करने पर जोर दे रही है। श्रीजा ने अक्तूबर में तमिलनाडु में आयोजित सीबीएसई नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता में नॉर्थ जॉन-1 की टीम में थीं। इससे पहले उत्तराखंड में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 क्रिकेट टूर्नामेंट में श्रीजा ने अंतिम 18 में जगह बना स्वर्ण पदक जीता।