ग्रेटर नोएडा (संवाद)। कृषि संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए बुधवार 13 मई को विकास भवन में किसान दिवस आयोजित किया जाएगा। प्रगतिशील किसान अपने गांव की समस्याओं एवं सुझावों को रखेंगे। उपकृषि निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि कृषि क्षेत्र में विकसित की जा रही नवीन तकनीकों और उन्नतशील प्रक्रियाओं की जानकारी किसानों को दी जाएगी। उन्हें सॉइल हेल्थ कार्ड के निष्कर्षों के आधार पर संतुलित मात्रा में उर्वरकों के प्रयोग के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। इनमें कृषि, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, दुग्ध उत्पादन और पशुपालन विभाग के अधिकारी शामिल होंगे।