फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हथियारों की जानकारी से लेकर मैप रीडिंग सीखेंगे कैडेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियारों की जानकारी से लेकर मैप रीडिंग सीखेंगे कैडेट्स
विज्ञापन

नोएडा। 31 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी का 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर रविवार को सेक्टर-62 स्थित फादर एंजल स्कूल में शुरू हो गया। शिविर में करीब 600 सीनियर और जूनियर विंग के कैडेट्स प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। शिविर का शुभारंभ कैंप कमांडेंट मेजर प्रतिभा नागर ने किया। 10 दिवसीय शिविर के दौरान कैडेट्स को शारीरिक प्रशिक्षण, हथियारों की जानकारी, ड्रिल, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट और सिम्युलेटर फायरिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वॉलीबॉल, रस्साकशी, ड्रिल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट अंजना, जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के प्रतिनिधि सूबेदार मेजर राम सिंह, बीएचएम सतीश कुमार सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के एएनओ और एनसीसी स्टाफ उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें