फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किरोड़ीमल कॉलेज को मिला अंबेडकर सभागार

विज्ञापन
विज्ञापन
-एससी, एसटी, ओबीसी कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने किया लोकार्पण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज में शुक्रवार को डॉ भीमराव अंबेडकर सभागार का लोकार्पण किया गया। एससी, एसटी, ओबीसी कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, बाबा साहेब का जीवन समानता, अधिकार और न्याय के मूल्यों का प्रतीक है। ये सभागार उन विचारों को नई पीढ़ियों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि यह उद्घाटन बेहद खास है, क्योंकि इसी दिन बाबा साहेब ने अपनी औपचारिक शिक्षा की शुरुआत की थी। बाबा साहेब ने हमें केवल अधिकारों की नहीं, बल्कि भागीदारी की शिक्षा दी। जब हर व्यक्ति अपनी भूमिका निभाता है, तभी समाज में सच्ची समरसता आती है। मंत्री ने कहा, जब देश का विभाजन हुआ, तब बाबा साहेब के पास भी अन्य विकल्प थे, लेकिन उन्होंने नेशन फर्स्ट का भाव दिखाते हुए भारत में रहकर संविधान निर्माण की जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने सिखाया कि देश और समाज के प्रति समर्पण ही सच्ची सेवा है। दिल्ली सरकार बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए गरीब, दलित और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और समाज कल्याण के लिए बजट 70 फीसदी तक बढ़ाया गया है। बंद पड़े हॉस्टलों को फिर से शुरू किया जा रहा है। नए हॉस्टल बनाने की योजना पर काम चल रहा है। मौके पर प्रो बलराम पाणी, प्रो गजेंद्र सिंह, प्रो रंजन कुमार त्रिपाठी, प्रो वसुबेन त्रिवेदी, प्रो दिनेश खट्टर समेत कई शिक्षाविद, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें