माधोपुर के किरण सोसाइटी की 35वीं वर्षगांठ सोमवार को मनाई गई। इसमें दिव्यांग बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों भाव-विभोर कर दिया। इसमें बच्चों ने स्वागत गीत, समावेशी नृत्य, नाट्य प्रस्तुति और व्हीलचेयर नृत्य की प्रस्तुति दी। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के उपायुक्त शैलेंद्र सोनकर और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सोसाइटी के सचिव प्रमोद वर्नवाल ने संस्था की उपलब्धियों के बारे में बताया। सोसाइटी की संस्थापिका और कार्यकारी निदेशिका संगीता जे.के. ने सभी अतिथियों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह उत्सव केवल संस्था का नहीं, बल्कि उन हजारों बच्चों और परिवारों का भी है जिन्होंने इस यात्रा में साथ दिया। इस दौरान कार्यक्रम में स्विट्जरलैंड से आए सहयोगी पीटर जी. और इब्रेल थियो और प्रोमिला चरण, डॉ. मोरिनों टोलडो, डॉ. कमालुद्दीन शेख, निधि विश्वास मौजूद रहे।