फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र निवासी गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता को केस वापस न लेने और गवाही देने पर जान से मारने की धमकी मिली है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले भी आरोपी पीड़िता पर जानलेवा हमला कर चुके हैं। पीड़िता से दुष्कर्म का मामला साइट-5 थाने और हमले का मामला बीटा-2 थाने में दर्ज है।
विज्ञापन

शिकायत में पीड़िता ने कहा कि उसने पिछले वर्ष साइट-5 थाने में डाढ़ा गांव निवासी आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। दुष्कर्म के बाद वह गर्भवती हो गई थी। 21 मई को कार सवार आरोपियों ने पीड़िता पर हमला कर दिया था। इसकी रिपोर्ट बीटा-2 थाने में दर्ज की गई थी। अब, पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में दी गई शिकायत में कहा है कि बृहस्पतिवार शाम को उसके घर के सामने एक कार आकर रुकी। कार सवार दो युवकों ने उसके घर में घुसकर केस वापस न लेने और गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें