फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किलफिस्ट वॉरियर्स की टीम ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान तीन पर चल रहे सेंचुरियन कप का फाइनल मुकाबला किलफिस्ट वॉरियर्स और श्रीराम सेना के बीच खेला गया। किलफिस्ट वॉरियर्स ने 52 रन से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। 95 रन बनाने वाले गौरव शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए किलफिस्ट वॉरियर्स ने टी-20 मुकाबले में पांच विकेट के नुकसान पर 258 रन का स्कोर बनाया। विपक्षी टीम की ओर से पीयूष कटियार ने चार विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीराम सेना की टीम आठ विकेट पर 206 रन ही बना सकी। सचिन शर्मा ने 83 रन की पारी खेली। किलफिस्ट वॉरियर्स की ओर से राहुल मिश्रा व शोभित भाटी ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें