फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से मोबाइल पर बात करने से नाराज भाई ने की पड़ोसी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा/दादरी। बहन से मोबाइल पर बात करने से नाराज भाई ने पड़ोसी पर चाकू से ताबड़तोड़ छह वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। युवक को अस्पताल ले जाया गया, यहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर अच्छेजा गांव निवासी विपिन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के अच्छेजा गांव निवासी दीपक उर्फ चांद एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। दीपक सोमवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ओम रेस्टोरेंट के सामने घूम रहा था। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला विपिन वहां पहुंचा और उसने दीपक पर चाकू से छह वार किए। दीपक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। लोगों ने पुलिस और परिजन को सूचना दी। दीपक को अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक के बहन से बात करने का विरोध करता था।
वीडियो वायरल, सीसीटीवी में भी कैद हुई वारदात
बादलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरेशाम रेस्तरां के बाहर वारदात को अंजाम दिया गया। इस दौरान यहां काफी लोग मौजूद थे। दीपक के लहूलुहान होकर जमीन पर गिरने के बाद किसी ने वीडियो बनाया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है। वहीं, रेस्तरां के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है।
विज्ञापन

दीपक आरोपी विपिन की बहन से मोबाइल पर बात करता था। विपिन इसका विरोध करता था। मोबाइल पर बात करने से क्षुब्ध होकर विपिन ने दीपक पर चाकू से हमला किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

- हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें