फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों में लड़कियों का अपहरण, 9 लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। उपमंडल के अलग-अलग दो गांवों से लड़कियों के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर 9 लोगों के खिलाफ घर से अपहरण कर जबरन बंधक बनाने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। महू गांव के पीड़ित हसन मोहम्मद ने शिकायत में बताया कि उनकी लड़की शाहीना का बुधवार शाम पड़ोस में रहने वाले इमरान, सलमान पुत्र सहाबुद्दीन, नुरू पुत्र खूबी व तीन अन्य लोग जबरन अपहरण कर जबरन कार में डाल कर ले गए। बताया जा रहा है कि लड़की की 14 दिसंबर को शादी है और अपहरण करने वाला रिश्ते में उसका चाचा लगता है। दूसरे मामले में पीड़ित वहीद निवासी काला खेड़ा (साकरस) ने शिकायत में बताया कि उसके लड़के की दोस्ती कमालुद्दीन निवासी खरक (तावडू) के साथ काफी दिनों से चली आ रही है। मंगलवार को कमालुद्दीन व तालीम उनके घर आए। घर पर लड़की इरफाना मौजूद थी। कमालुद्दीन और तालीम उसकी लड़की का जबरन अपहरण कर गांव खरक के तैय्यब की कार में बैठा कर ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें