फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अपहरण कर मासूम बच्चे की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Sun, 14 Feb 2021 12:56 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
रितिक... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के गुलिस्तानपुर से अपहृत साढ़े चार साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। पुलिस ने अपहरण के 21 दिन बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बच्चे का शव बरामद कर लिया है। फरार दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पड़ोस में ही रहने वाले दो आरोपियों ने फिरौती के लिए 24 जनवरी को बच्चे का अपहरण किया था। उसी दिन गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव दलदल के पास छुपा दिया था।

विज्ञापन


डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मूलरूप से बिहार के सहरसा जिला निवासी ब्रह्मदत्त गुलिस्तानपुर में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। 24 जनवरी को उनके छोटे बेटे रितिक का घर के बाहर से अपहरण कर लिया गया था। शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर बच्चे की तलाश में जुटी थी।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि करीब एक माह पहले ब्रह्मदत्त के पड़ोस में रहने आए जिला कन्नौज के सोरिख थाना क्षेत्र के गांव उलर निवासी अनिल और विजय भी घटना के बाद से लापता हैं। घटना के कुछ दिन बाद एक आरोपी की पत्नी भी लापता हो गई थी। शनिवार को पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बच्चे के अपहरण और हत्या की बात कबूल ली। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर औद्योगिक क्षेत्र साइड बी स्थित एक कंपनी के पीछे दलदल के पास से बच्चे का क्षतविक्षत शव बरामद किया है। बच्चे के कपड़े, जूते आदि से परिजनों ने उसकी पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें