दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने अपहृत मासूम यश नागर को आरोपियों ने छोड़ दिया। बदमाश रविवार देर रात गांव के नजदीक पेट्रोल पंप के पास मासूम को सकुशल छोड़ दिए। जिसे पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।
कक्षा चार में पढ़ने वाले यश नागर का शनिवार की दोपहर दो बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन बच्चे की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया गया।
जानकारी के अनुसार, दनकौर के औरंगपुर गांव से दो दिन पहले अगवा किए हुए बच्चे को बदमाशों ने रविवार देर रात गांव के नजदीक पेट्रोल पंप के पास सकुशल छोड़ दिया। बच्चे के मुताबिक, आरोपियों के माता-पिता लगातार बच्चे को छोड़ने का दबाव बना रहे थे।
अगवा करने वाले दोनों सगे भाई बताए जा रहे है। बदमाशों को लाखों रुपये की जरूरत थी। जिसके लिए बच्चे को अगवा किया था। वहीं परिजनों ने सोमवार को बदमाशो की गिरफ्तरी के लिए कोतवाली का घेराव किया। पुलिस ने चार दिन में बदमाशों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।