फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किक बॉक्सिंग एसोसिएशन पर फीस से अधिक रुपये मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। चयनित होने के बावजूद किक बॉक्सिंग की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के जिले के आठ खिलाड़ी भाग नहीं ले सके। इन खिलाड़ियों का आरोप है कि उत्तर प्रदेश किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ने निर्धारित फीस तीन हजार की जगह 4700 रुपये की मांग की थी। मामले की शिकायत जिला क्रीड़ा अधिकारी से की गई है। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनीता नगर को नोएडा के किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पत्र लिखकर शिकायत की है। इसमें बताया गया है कि 14 से 17 अगस्त 2021 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन आजमगढ़ में हुआ था। इसमें जनपद के 8 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता अगस्त के अंतिम सप्ताह में गोवा में हो चुकी है। आरोप है कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए ऑल उत्तर प्रदेश किक बॉक्सिंग एसोसिएसन ने सभी खिलाड़ियों से 4700 की मांग की थी। इसके खिलाफ नोएडा किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव जफर खान ने राज्य स्तर के अध्यक्ष नसीरुद्दीन से 1700 रुपये अधिक लेने का कारण पूछा तो उन्होंने उनका नंबर ही ब्लॉक कर दिया। मामले में पत्र लिखकर भी जवाब मांगा गया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इससे जनपद के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाए। मामले में वाको उत्तर प्रदेश के संयुक्त एवं कार्यालय सचिव संजय यादव का कहना है कि नेशनल के लिए फेडरेशन की निर्धारित फीस लिखी होती है जोकि ऑफिशियल लेटर होता है।
इसके अलावा नेशनल में प्रतिभाग करने के लिए प्रत्येक खिलाड़ी का फेडरेशन का स्पोर्ट्स पास बनता है। एसोसिएशन द्वारा टी शर्ट और ट्रैक सूट भी दिया जाता है जो कि लेटर में मेंशन नहीं होता। इसको मिलाकर खिलाड़ी से फीस ली जाती है और वो भी ऑफिशियल अकाउंट में ली जाती है। गौतमबुद्ध नगर के सचिव पर यूपी किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के कई पदाधिकारियों को गुमराह करने और गलत सूचना देकर भड़काने का आरोप लगा है। इसको संदर्भ में लेते हुए उनको जीबी नगर से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन

पदक जीतने पर रवि का सम्मान
कर्नाटक के बेल्लारी में आयोजित पांचवीं नेशनल बॉक्सिंगचैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले रवि कुमार का सोमवार को नोएडा स्टेडियम में स्वागत किया गया। रवि ने 48 किलो भार वर्ग में हिस्सा लिया था। सेमीफाइनल में रवि का मुकाबला कर्नाटक के खिलाड़ी से हुआ था। इसमें वह एक अंक से पिछड़ गए और कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। कोच प्रीतम टोकस, कुलवीर ने बताया कि रवि सीनियर चैंपियनशिप में खेलने वाले जिले के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। रवि का लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें