फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: सखा एक पहल के कार्यालय पहुंचीं मिसेज इंडिया, खुशी खुराना ने महिलाओं से साझा किए अपने अनुभव

Sun, 05 Jan 2025 11:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

खुशी खुराना ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व का क्षण है कि मैं उन महिलाओं से मिल रही हूं, जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से मेरी सफलता में योगदान दिया। सखा एक पहल महिलाओं को सशक्त बनाने का बेहतरीन मंच है, और मैं इसके कार्यों से बेहद प्रभावित हूं।
विज्ञापन
खुशी खुराना ने महिलाओं से साझा किए अपने अनुभव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिसेज इंडिया खुशी खुराना ने नोएडा के निठारी स्थित सखा एक पहल के कार्यालय और विद्या देवी स्कूल ऑफ क्रोशिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्रोशिया सीख रहीं महिलाओं और बालिकाओं से मुलाकात की और उनके जीवन में आए बदलावों पर चर्चा की।

विज्ञापन


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के हुनर और आत्मनिर्भरता को मंच देना था। खुशी खुराना ने बताया कि उन्होंने मिसेज इंडिया 2024 के फाइनल राउंड में सखा एक पहल की सदस्य रीना द्वारा बनाई गई ड्रेस पहनी थी, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया। 

खुशी खुराना ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व का क्षण है कि मैं उन महिलाओं से मिल रही हूं, जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से मेरी सफलता में योगदान दिया। सखा एक पहल महिलाओं को सशक्त बनाने का बेहतरीन मंच है, और मैं इसके कार्यों से बेहद प्रभावित हूं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने खुशी खुराना को उनके समर्थन और प्रेरणा के लिए धन्यवाद दिया। सखा एक पहल की अध्यक्ष विभा चुग ने कहा कि हमारा उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके हुनर को पहचान देना है। खुशी खुराना जैसी प्रेरणादायक हस्ती का हमारे साथ जुड़ना हमारे प्रयासों को और मजबूत करता है। यह हम सभी के लिए एक उत्साहजनक अनुभव है। 

इस अवसर पर विद्या फाउंडेशन की अध्यक्षा आयशा चौहान, युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह, निशांत खुराना, निठारी चौकी इंचार्ज अपूर्वा चौधरी, संजीता, द्रौपदी, कमला, सीमा, आरती, पूनम, नीतू, प्रीति, काजल, रेनू, रीना, सरिता, रेखा, शिवम, संजीदा, आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें