ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-2 की सोसायटी में शरद पूर्णिमा पर फूलों और दीपों से सजाए गए राधा-कृष
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर बीटा-2 की सोसाइटी में शरण पूर्णिमा के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना की गई। लोगों ने रातभर भगवान राधा कृष्ण और लक्ष्मी गणेश की पूजा अर्चना की। लोगों ने पूजाघरों को फूलों से सजाया और भजन-कीर्तन से माहौल को भक्तिमय बनाया गया। सुबह खीर का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। सोसायटी निवासी आरती शर्मा ने बताया कि शरद पूर्णिमा की रात में चंद्रमा की किरणों से खीर में अमृत का प्रभाव आता है।