नोएडा (संवाद)। चार दिवसीय छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को खरना की पूजा होगी। इस दिन व्रती महिलाएं दिनभर उपवास रखेंगी। शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करेंगी। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा। प्राधिकरण ने 21 स्थानों पर छट घाट तैयार कराए हैं। सेक्टर-75 के सेंट्रल पार्क और सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में आयोजन होंगे। सेक्टर-71 और सेक्टर-56 के एसयू व बी ब्लॉक में भी पूजा की तैयारियां पूरी हैं। शहर के अन्य स्थानों पर भी श्रद्धालुओं में उत्साह है। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में व्रती और उनके परिजन घाटों पर पहुंचेंगे।