फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कर्मचारी पर ज्वेलरी शोरूम से सोने के आभूषण चोरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र में एक आभूषण दुकान से सोने के गहने गायब हो गए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दुकान के कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गाजियाबाद निवासी त्रिभुवन चन्द्र की गैलेक्सी प्लाजा ब्लू सफायर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दुकान है। दुकान पर अमित प्रसाद नामक कर्मचारी काम करता था। वह उत्तराखंड के बागेश्वर जिले का मूल निवासी है और नोएडा सेक्टर-15 में रहता है। दुकान से तीन चेन, एक मंगलसूत्र और एक टॉप्स चोरी हो गए। सीसीटीवी दृश्य खंगालने पर अमित प्रसाद द्वारा आभूषण चुराने का पता चला। चोरी हुए गहने करीब 45 ग्राम सोने के थे। इनकी कीमत लगभग पांच लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें