फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालिद ने मीडिया पर लगाया उसके खिलाफ गलत राय बनाने की कोशिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली दंगा मामले में आरोपी और पूर्व जेएनयू छात्र नेता उमर खालिद ने मीडिया पर उसके खिलाफ जानबूझकर गलत राय बनाने की कोशिश का आरोप लगाया है। अदालत में सुनवाई के दौरान खालिद ने मीडिया पर ये आरोप लगाया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 19 जनवरी को तय की है।
विज्ञापन

कड़कड़डूमा अदालत के सीएमएम दिनेश कुमार के समक्ष अपने आवेदन पर सुनवाई के दौरान खालिद ने यह आरोप लगाया। इससे पहले उसने आवेदन दायर कर मीडिया पर उसके खिलाफ गलत रिपोर्टिंग व दुष्प्रचार का आरोप लगाया था। उसने पुलिस ने पर मामले का आरोपपत्र मीडिया में लीक करने का आरोप लगाया था। उसका कहना था कि कोर्ट के संज्ञान लेने से पहले ही आरोपपत्र मीडिया में लीक कर दिया गया।
कोर्ट के समक्ष खालिद ने कहा कि उसके खिलाफ अभी गलत रिपोर्टिंग हो रही है जिससे उससे गहरी पीड़ा हुई है। मीडिया में उसे दोषी साबित किया जा रहा है जिससे केस की निष्पक्ष सुनवाई का उसका अधिकार प्रभावित हो रहा है। मीडिया द्वारा ऐसा जानबूझकर किया जा रहा है। उसके जिस बयान की कोई अहमियत नहीं है, उसके आधार पर उसे रिपोर्ट में दिया जा रहा है। उस पर बयान पर उसके दस्तखत भी नहीं हैं।
विज्ञापन

उसने एक रिपोर्ट का हवाला दिया जिसमें कहा गया है कि कोर्ट द्वारा खालिद और ताहिर को साजिशकर्ता बताने की बात कही गई है जबकि हकीकत ये है कि कोर्ट ने केवल आरोपपत्र पर संज्ञान लिया था।
ये सारी बातें सुनने के बाद अदालत ने उससे कहा कि अगर वह चाहे तो इसके खिलाफ अलग से शिकायत दे सकता है। खालिद ने कहा वह आरोपपत्र के साथ कोर्ट में दाखिल फोटो और वीडियो का निरीक्षण करना चाहता है। इसलिए उसकी कॉपी उसे उपलब्ध करवाई जाएं। अदालत ने ये फोटो व वीडियो पेन ड्राइव में संबंधित जेल अधीक्षक को देने के लिए कहा है ताकि खालिद उसे वहां देख सके। - एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें