फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खादी आयोग, बोर्ड और बैंक जरूरतमंदों को दें पूरी मदद

Sat, 06 Dec 2025 02:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
कार्यशाला में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्य पालक अधिकारी शिशिर और खादी ग्रामोद्योग आयोग
विज्ञापन
लखनऊ। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत खादी और ग्रामोद्योग आयोग की ओर से शुक्रवार को इंदिरानगर स्थित आईसीसीएमआरटी के परिसर में कार्यशाला हुई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि व खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शिशिर ने किया। उन्होंने कहा कि पीएमईजीपी में हर वर्ष 250 करोड़ से ज्यादा की राशि दी जा रही है। 2008 से 2025 तक 11 लाख लोगों को रोजगार मिला है। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, आयोग और बैंकों के अफसरों से अपील की कि एससी-एसटी समेत आम नागरिकों को पूरी मदद दें।
विज्ञापन


खादी और ग्रामोद्योग आयोग लखनऊ के निदेशक डॉ. नितेश धवन ने बताया कि कार्यशाला में प्रदेशभर से 250 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पिछले साल के मुकाबले 2025 में सकारात्मक बदलाव की जानकारी भी दी। संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश चंद्र ने बताया कि यह एक फ्लैक्सी योजना है जिसका आम जनता को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी सिद्धार्थ यादव ने योजना के लंबित प्रस्तावों, भौतिक सत्यापन और योजना से जुड़ी समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारित करने के लिए कहा। कार्यशाला में बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक व राज्यस्तरीय बैंकर्स कमेटी के संयोजक शैलेंद्र कुमार सिंह ने लंबित प्रस्तावों के जल्द निस्तारण और सेकंड लोन के प्रस्तावों को पूरा करने पर जोर दिया। वाराणसी के खादी और ग्रामोद्योग आयोग के कार्यकारी सहनिदेशक द्वितीय केपी ने सभी का आभार जताया।
-

उत्कृष्ट कार्य के लिए बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक को प्रथम पुरस्कार
लखनऊ। पीएमईजीपी में प्रदेशभर में उत्कृष्ट कार्य के लिए बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक को प्रथम, पीएनबी को द्वितीय और बैंक ऑफ बड़ौदा को तृतीय पुरस्कार दिया गया। जनपदों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वाराणसी को प्रथम, आजमगढ़ को द्वितीय और गाजीपुर के जिला अग्रणी बैंक प्रबंधकों को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। (संवाद)

कार्यशाला में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्य पालक अधिकारी शिशिर और खादी ग्रामोद्योग आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें