फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एवीजे हाइट्स एओए की पहली जीबीएम में अहम फैसले

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। एवीजे हाइट्स सोसाइटी की नई एओए कार्यकारिणी की पहली जनरल बॉडी मीटिंग रविवार को क्लब हाउस में हुई। बैठक में बड़ी संख्या में निवासियों ने हिस्सा लिया। सुरक्षा, पार्किंग, साफ-सफाई, रखरखाव, प्रवेश-निकास, लिफ्ट और विजिटर मैनेजमेंट समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में रखे गए सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। एओए सचिव मनीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सभी निवासियों की भागीदारी जरूरी है। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष कुलबीर सिंह पुंडीर, सचिव मनीष कुमार श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष रामजीवन चौधरी समेत अन्य सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें