नोएडा(संवाद)। सेक्टर- 80 स्थित इंपीरियल क्रिकेट मैदान में मंगलवार सुबह आरबी वीकडे मोर्निंग सीजन-27 का लीग मैच हुआ। मुकाबला एसीबी इलेवन ने 5 विकेट से जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लैक पर्ल 166 रन पर ऑल आउट हो गयी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसीबी इलेवन 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन के स्कोर बनाकर जीत दर्ज की। ब्लैक पर्ल के अमन कुमार 54 रन बनाकर बेस्ट बैटर बने।