चंडीगढ़। एशियाई डॉजबॉल चैंपियनशिप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में चंडीगढ़ के प्रतिभाशाली खिलाड़ी केतन वशिष्ठ को शामिल किया गया है। यह चैंपियनशिप 26 से 29 सितंबर तक जापान के शहर चिबा में होगी।
विज्ञापन
पंजाब विश्वविद्यालय के छात्र केतन वशिष्ठ इस समय यूआईईटी से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर कर रहे हैं। 13 जुलाई को मध्य प्रदेश के देवास में आयोजित चयन ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह मिली।
चंडीगढ़ डॉजबॉल एसोसिएशन के सदस्यों ने इस उपलब्धि पर केतन को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसोसिएशन ने कहा कि केतन का चयन न केवल उनके लिए बल्कि पूरे चंडीगढ़ के लिए गर्व का क्षण है।