फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेल में केजरीवाल को मिलेगी ई-केतली, मेज व कुर्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। अदालत ने तिहाड़ जेल अधिकारियों को मुख्यमंत्री केजरीवाल की चिकित्सा स्थिति को देखते हुए ई-केतली, पढ़ने के लिए मेज व कुर्सी मुहैया करवाने का निर्देश दिया है। राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने यह निर्देश केजरीवाल की अर्जी पर दिया है। केजरीवाल ने अर्जी में कहा था कि उन्हें पानी गर्म करने व चाय के लिए ई-केतली की आवश्यकता है। केजरीवाल के वकील ने अदालत में कहा कि एक अप्रैल को जब केजरीवाल को जेल भेजने का निर्देश दिया गया था तो अर्जी दाखिल की गई थी, लेकिन कोई निर्देश जारी नहीं किया गया था। अदालत ने कहा कि आरोपी की चिकित्सा स्थिति को ध्यान में रखते हुए अनुरोध स्वीकार किया जाता है। संबंधित जेल अधीक्षक जेल नियमावली के अनुसार कुर्सी, मेज व ई-केतली उपलब्ध कराएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें