नोएडा में एक कार बुधवार को दुर्घटना का शिकार हो गई। नोएडा स्टेडियम चौराहा सेक्टर 21 के पास रेड लाइट पर खड़ी कार में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट घटना स्थल पर पहुंच गई। एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है।