फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल जिम्मेदारी से भाग रहे : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बाढ़ के लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया
विज्ञापन

कहा - हर आपदा को राजनीति के तौर पर इस्तेमाल करते हैं केजरीवाल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बाढ़ के लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। रविवार को संवाददाता सम्मलेन में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं और हर आपदा को राजनीति के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। उनकी लापरवाही के कारण 25000 से अधिक लोग सड़क किनारे रात गुजारने को मजबूर हैं। जल्द ही सभी को आर्थिक मदद देने की सरकार घोषणा करें।
उन्होंने कहा कि कोरोना के समय मुख्यमंत्री ऑक्सीजन, भोजन, दवा से लेकर हर जरूरत की चीजे केंद्र सरकार से मांगते दिखे थे। हथिनी कुंड बैराज से 1978 से अब तक यमुना में छोड़े गए पानी की पूरी जानकारी देते हुए लेखी ने कहा कि अब तक दिल्ली में 2013 में सबसे ज्यादा 2013 8.06 लाख क्यूसेक और 2019 में 8.2 लाख क्यूसेक पानी आया है, लेकिन आज तक ऐसी स्थिति नहीं हुई जबकि इस बार सिर्फ 3.6 लाख क्यूसेक पानी से ही दिल्ली के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई। केजरीवाल ने अपने ट्वीट में खुद इस बात को स्वीकारा है जिसमें उन्होंने लिखा था कि गोताखोर टीम ने पानी के नीचे से सिल्ट कंप्रेशर द्वारा निकाली, फिर हाईड्रा क्रेन से गेट को खींचा। 2018 में आईआईटी दिल्ली ने ड्रेनेज का प्लान बनाकर दिया, लेकिन सरकार ने इस पर काम नहीं किया। दूसरों पर दोष मढ़ने की जगह वे खुद अपनी जिम्मेदारी तय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत कार्य में जुटे भाजपा सांसद और कार्यकर्ता
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मयूर विहार में डीएनडी फ्लाईओवर के पास बने राहत शिविर पहुंचकर मृतक ऊषा देवी के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और अंतिम संस्कार की व्यवस्था की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह हादसा नहीं, बल्कि सरकार की लापरवाही से हुई हत्या है। 50 लाख रुपये सरकार को मुआवजा देना चाहिए। भाजपा सांसद समेत कार्यकर्ता बाढ़ग्रस्त लोगों के लिए 17 राहत शिविर और 4 चिकित्सा शिविर चला रहे है। भाजपा सांसद डाॅ. हर्षवर्धन मजनू का टीला पर चिकित्सा शिविर का संचालन करा रहे हैं तो मनोज तिवारी शास्त्री पार्क इलाके में राहत सामग्री वितरित करा रहे हैं। रमेश बिधूड़ी और गौतम गंभीर बाढ़ पीड़ित बच्चों को खाना और पेय जल वितरण में जुटे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें