फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ....ताकि जीतने के बाद आप का कोई विधायक नहीं टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
केजरीवाल ने की सभी 70 प्रत्याशियों के साथ बैठक कर प्रलोभन से दूर रहने की नसीहत दी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को 70 प्रत्याशियों की बैठक हुई। इसमें जमीनी हकीकत जानने के साथ ही विधायक बनने वाले नेताओं को विपक्ष से मिलने वाले किसी तरह के प्रलोभन से दूर रहने की नसीहत दी गई। वहीं, सभी प्रत्याशियों को आश्वस्त किया गया कि दिल्ली में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। इसे लेकर किसी तरह के असमंजस से दूर रहने की सलाह दी गई।
केजरीवाल ने कहा कि आप के दर्जन भर प्रत्याशियों से संपर्क कर भाजपा ने 15-15 करोड़ रुपये और मंत्री बनाने का ऑफर दिया है। आप के सभी प्रत्याशी एकजुट हैं। एग्जिट पोल से निराश होने की जगह सभी प्रत्याशियों से कहा गया है कि उन्होंने जिस मजबूती से सभी ने चुनाव लड़ा, उसी मजबूती से मतगणना की तैयारी करें। बैठक के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि शनिवार के बाद भाजपा का सारा खेल खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप को मिलेंगी 50 सीटें : गोपाल राय
प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बताया कि बैठक में सभी उम्मीदवारों ने अपनी रिपोर्ट दी। इससे साफ है कि दिल्ली में आप 50 से ज्यादा सीटों पर निश्चित तौर से जीत हासिल करेगी। करीब 7-8 सीटों पर कड़ी टक्कर दिख रही है। एग्जिट पोल से भाजपा एक माहौल बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन अंदर से उनकी हार की हताशा इस बात से जाहिर है कि उन्होंने कई उम्मीदवारों और विधायकों को पैसे लेकर भाजपा में शामिल होने का ऑफर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें