फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने दस साल में केवल भ्रष्टाचार किया : सचदेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष बोले- घोषित खेल विश्वविद्यालय और सैनिक प्रशिक्षण स्कूल किस फाइल में फंसे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को कहा कि आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दस साल में दिल्ली में काम नहीं केवल भ्रष्टाचार किया है। केंद्र सरकार ने दिल्ली को यशोभूमि, भारत मंडपम, ईको पार्क, बांसेरा पार्क, प्रगति मैदान टनल, यूबीआर-2, रिंग रोड-3, ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर, दिल्ली-मेरठ हाईवे, अलीपुर बाइपास समेत कई विकास के प्रतीक दिए। डीडीए ने दिल्ली में लगभग 5000 से अधिक झुग्गीवासियों को रहने के लिए आवास दिए हैं।
सचदेवा ने कहा कि केंद्र की योजना के कारण युवाओं को दिल्ली-एनसीआर में बेहतर रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। इसके ठीक विपरीत केजरीवाल ने दिल्ली को शराब घोटाला, जासूसी घोटाला, पैनिक बटन घोटाला, राशन कार्ड घोटाला, अस्पताल निर्माण घोटाला, मोहल्ला क्लीनिक में दवा व जांच घोटाला, स्कूल-क्लास रूम घोटाला दिए हैं। केजरीवाल ने खुद के लिए शीश महल बनाया और नरेला में गरीबों के लिए बने हुए 40 हजार फ्लैट आवंटित नहीं किए। ऐसे में फ्लैट अब खंडहर हो गए हैं। दस साल में दिल्ली में एक भी नया स्कूल नहीं खोला गया, एक नया काॅलेज नहीं बना, जबकि केंद्र सरकार ने दिल्ली में सात नए केंद्रीय विद्यालय खोले, डीयू के पूर्वी दिल्ली परिसर का निर्माण किया और दो नए काॅलेज व विश्वविद्यालय प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल बताएं कि उनके खेल विश्वविद्यालय और सैनिक प्रशिक्षण स्कूल कौन सी भ्रष्टाचार की फाइलों में फंस कर रह गए। दिल्ली को टूटी सड़कों पर जवाब दें, चरमराई हुई सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर जवाब दें। कोविड के दौरान दिल्ली सरकार के अस्पतालों व मोहल्ला क्लीनिकों ने जनता को क्यों धोखा दिया था। सरकार ने ऑक्सीजन के नाम पर दिल्ली में बड़ा घोटाला क्यों किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें