फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रतिष्ठानों पर लगे कैमरों को हर समय सक्रिय रखे

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय थाना परिसर में रविवार को धनतेरस एवं दीपावाली के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया ने नगर के सराफा व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें सुरक्षा पर चर्चा की गई। एसओ ने कहा कि सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरों को हर समय सक्रिय रखें।
विज्ञापन

एसओ ने कहा कि अपने प्रतिष्ठानों में इस तरह सीसीटीवी कैमरे लगाएं, जिससे दुकान के साथ मुख्य मार्ग भी साफ नजर आए। उन्होंने कहा कि नगर की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक और व्यापारी का सक्रिय सहयोग होना चाहिए है। दुकानों और धार्मिक स्थलों पर लगे कैमरे न केवल चोरी, लूटपाट या अन्य अपराधों की रोकथाम में सहायक होंगे, बल्कि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए प्रमाणिक साक्ष्य भी प्रदान करेंगे।
कहा कि पुलिस-जन सहयोग ही अपराध नियंत्रण का सबसे प्रभावी माध्यम है। आने वाले पर्वों के दौरान पुलिस की गश्त व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण को और मजबूत किया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। बैठक में कस्बा चौकी प्रभारी विष्णु प्रभा सिंह सहित व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें