फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: केडीपी के निदेशक सहित चार पर धोखाधड़ी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र की राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडीपी ग्रांड सवाना सोसायटी में रहने वाले मौहम्मद शमीम ने केडीपी के निदेशक तनुज गोयल सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि निदेशक और उनके स्टॉफ ने बैंक में बंधक फ्लैट बेच दिया है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि मोहम्मद शमीम का आरोप है कि वर्ष 2018 में उन्होंने ग्रांड सवाना सोसायटी में एक फ्लैट खरीदा। बैंक से सात लाख रुपये का ऋण भी लिया। फ्लैट को अपने नाम कराकर वह परिवार सहित सात वर्षों से इसी में रहते हैं। बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके फ्लैट पर एलआईसी हाऊसिंग फाइनेंस लि. की लक्ष्मी इंश्योरेंस बिल्डिंग शाखा का एक नोटिस चस्पा कर दिया गया। बैंक ने ऋण अदा न करने पर बंधक फ्लैट पर नोटिस चस्पा किया है। जबकि एलआईसी हाउसिंग से उन्होंने ऋण नहीं लिया।
जांच पड़ताल में पता चला कि वर्ष 2015 में केडीपी के निदेशक और उनके सहयोगियों ने इस फ्लैट को आशीष सक्सेना नाम को बेचा था। फ्लैट बैंक में बंधक होने के बावजूद केडीपी ग्रांड कंपनी के निदेशक तनुज गोयल निवासी रामा कृष्णा कॉलोनी मॉडल टाऊन जीटी रोड, कृष्ण कुमार गोयल, अनुज गोयल और सीआरएम महानंद पांडेय निवासी मोलार बदरपुर नई दिल्ली ने धोखाधड़ी कर शमीम को बंधक फ्लैट का बैनामा कर दिया है। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें