फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लॉन टेनिस में सोने से चमके कौस्तव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिक्स्ड डबल्स फाइनल में प्रतिद्वंद्वी जोड़ी को 4-2 से हराया
विज्ञापन

7 दिन तक सोनीपत में चली चैंपियनशिप

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के कौस्तव पालीवाल ने सीबीएसई नेशनल मिक्स्ड डबल्स फाइनल में लॉन टेनिस खेल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस चैंपियनशिप का आयोजन 23 से 30 सितंबर तक हरियाणा के सोनीपत स्थित ऋषिकुल विद्यापीठ में हुआ। कौस्तव वर्तमान में रामाग्या स्कूल में 12वीं के छात्र हैं। वह पिछले कुछ वर्षों से ब्रेक पॉइंट टेनिस अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

कौस्तव के कोच प्रतीक बड़ोला ने बताया कि इस रोमांचक मुकाबले में कौस्तव ने शहर की शिवांगी और रोहतक के सांगवन इंटरनेशनल के दिशेंद्र लांबा की जोड़ी को फाइनल में 4–2 से हराकर शानदार जीत हासिल की। उनकी यह लगातार तीसरी जीत है। इस दौरान एसबीओबी चेन्नई की हीरा ने कौस्तव के साथ फाइनल में साथ दिया।
विज्ञापन

इस उपलब्धि से कौस्तव के परिवार में उत्साह का माहौल है। बता दें, इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 250 से अधिक छात्रों के मध्य कई तरह के खेल आयोजित किए गए थे।


24 देशों के खिलाड़ी हुए शामिल
कोच प्रतीक के अनुसार इस खेल के दौरान कतर, मस्कट, शारजाह, दुबई समेत करीब 24 देशों के स्कूलों के खिलाड़ी शामिल हुए थे। करीब 250 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन


फरवरी में तेलंगाना में दमखम दिखाएंगे कौस्तव
खेलो इंडिया की ओर से अगले साल यानी फरवरी-2026 में आंध्र प्रदेश के तेलंगाना में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कौस्तव दमखम दिखाएंगे। इसके उन्होंने अभ्यास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें