फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कौरवों ने पांडवों से राज छीना, वैसे ही आप से छीनने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मैदान की महारैली में अध्यादेश के खिलाफ आप नेताओं ने केंद्र व पीएम पर साधा निशाना
विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा- केंद्र की राजस्थान, पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र में भी अध्यादेश लाने की तैयारी है
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मेरा रंग दे बसंती चोला... और सुनो गौर से दुनिया वालों, बुरी नजर ना हम पर मत डालो... देेशभक्ति से ओतप्रोत गानों के बीच रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने केंद्र सरकार को कौरवों की सेना, जबकि आम आदमी पार्टी को पांडव करार दिया। उन्होंने भाजपा पर आप से राजपाट छीनने का आरोप लगाया। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे। उन्होंने अनेक मुद्दे उठाते हुए प्रधानमंत्री को कठघरे में खड़ा किया।
केजरीवाल ने कहा कि सभी राज्यों की सरकारें केंद्र सरकार के अध्यादेश लाने के निर्णय के खिलाफ हैं। इस तरह देश के 140 करोड़ लोग इस लड़ाई में साथ हैं और वे इस अध्यादेश का विरोध करके देश के जनतंत्र को बचाएंगे, क्योंकि केंद्र सरकार ने अब दिल्ली के लोगों की ताकत खत्म करने का कार्य किया है। भविष्य में यह अध्यादेश राजस्थान, पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्यों के संबंध में लाने की तैयारी है, इसलिए हम सभी को मिलकर अध्यादेश को अभी ही रोकना पड़ेगा। प्रधानमंत्री से देश संभल नहीं रहा है। वे देश की जगह दिल्ली पर ध्यान दे रहे हैं, जबकि आज देश में चारों तरफ महंगाई है। पेट्रोल 100 रुपये व डीजल 90 रुपये लीटर से है। दूध-सब्जियां सब महंगी हो गईं हैं। एलपीजी का सिलिंडर एक हजार रुपये से ज्यादा हो गया है। देश में चारों तरफ बेरोजगारी और भ्रष्टाचार फैला है, लेकिन इन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है कि इसे कैसे दूर करें। जीएसटी की वजह से आज देश में व्यापारियों का बेड़ा गर्क हो रखा है। अच्छी खासी चल रही रेलवे का भी बेड़ा गर्क करके रख दिया है। आज दिल्ली के लोग मुसीबत में हैं। उन पर यह अध्यादेश थोपा जा रहा है, लेकिन दिल्ली के सातों सांसद गायब हैं। वे जनता के सगे नहीं हैं, बल्कि भाजपा के गुलाम हैं और इसलिए घर में छिपे बैठे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी बनाम केजरीवाल की दी चुनौती
केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री को मिलाकर नरेंद्र मोदी को राज करते हुए 21 साल हो गए हैं और उन्हें आठ साल हुए हैं। लिहाजा वे चुनौती देते हैं कि कोई भी व्यक्ति प्रधानमंत्री के 21 साल व उनके आठ साल के कामकाज की तुलना कर ले और देख लें किसने ज्यादा काम किया है। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया व सत्येंद्र जैन को जेल में डालने से प्रधानमंत्री को हमारे काम बंद हो जाने की उम्मीद थी, लेकिन हमारे पास एक नहीं 100 मनीष सिसोदिया व 100 सत्येंद्र जैन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें