नई दिल्ली। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रियों को क्लीनचिट देना बंद करें और जनता को बताएं कि अगर वे घोटालों में संलिप्त नहीं हैं तो महीनों से मंत्रियों को जमानत क्यों नहीं मिली। अपने सरकारी निवास के सौंदर्यीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च करने पर स्पष्टीकरण दें। आम आदमी पार्टी की रैली को असफल साबित हुई है। केजरीवाल इसे विपक्षी दलों की रैली बनाना चाहते थे। कई दिनों से देशभर में विपक्षी नेताओं के यहां चक्कर लगा रहे थे, लेकिन कोई बड़ा विपक्षी नेता नहीं आया। रैली में महंगाई का मुद्दा उस दिन उठा रहे हैं जिस दिन उनकी पार्टी की सरकार ने पंजाब में पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ा दिया है। सवाल सिर्फ शराब घोटाले और हवाला घोटाले में जेल में बंद मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का नहीं है, बल्कि जनता डीटीसी, शिक्षा घोटाला व जलबोर्ड घोटालों पर भी जवाब चाहती है। ब्यूरो
-
असोला गांव में तालाब के सौंदर्यीकरण का उद्घाटन
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली से सांसद रमेश बिधुड़ी ने सोला गांव में तालाब के सौंदर्यीकरण का उद्घाटन किया। इस मौके पर बिधुड़ी ने कहा कि ग्रामवासियों की सहूलियत के लिए तालाब पर लाइटें लगेंगी, वाॅकिंग ट्रैक बनेगा, तालाब के आसपास बैठने के लिए बेंच का इंतजाम होगा। यह तालाब 2019 तक दिल्ली सरकार के पास था जिसे दिल्ली विकास प्राधिकरण ने विकसित करने के लिए ले लिया था। ब्यूरो