पति की लंबी उम्र के लिए आज सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत रखा है। करवा माता की पूजा के बाद अब व्रत रखने वाली महिलाओं को चांद के दीदार का इंतजार है। चांद देखने के बाद ही सुहागिनें व्रत तोड़ेंगी। यह पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है जिसमें मुख्य रूप से सौभाग्यवती (सुहागिन) स्त्रियां द्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत जल ग्रहण कर व्रत तोड़ती हैं। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश में कितने बजे चंद्रदर्शन होंगे...
लखनऊ में चांद निकलने का समय
लखनऊ में चांद निकलने का समय
- फोटो : अमर उजाला
चंद्रोदय रात 7:59 से 8:00 बजे के बीच होगा। इस बार चौथ पर रोहिणी नक्षत्र का बेहद शुभ संयोग बन रहा है। माना जाता है कि इस नक्षत्र में चंद्रमा के दर्शन करने से मन वांछित फल की प्राप्ति होती है।
वाराणसी में चांद निकलने का समय
चंद्रोदय रात्रि 7:54 पर होगा। चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी तिथि में ही चंद्र को अर्घ्य देने की परंपरा है।
मेरठ में चांद निकलने का समय
मेरठ में चांद दिखने का समय
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में रात को चंद्रोदय का समय 08:07 बजे के बाद है। उस समय चंद्रोदय वृषभ लग्न में होगा।
आगरा व मथुरा में चांद निकलने का समय
आगरा में चांद दिखने का समय
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में 08 बजकर 10 मिनट चांद के दर्शन होंगे, वहीं मथुरा में 08 बजकर 11 मिनट पर चांद निकलेगा।
कानपुर में चांद निकलने का समय
कानपुर में चांद निकलने का समय
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में चांद रात 8:02 बजे दिखाई देगा। इसके अलावा शाम 5:39 से 6:54 बजे तक पूजा करने का शुभ मुहूर्त है।
गोरखपुर में चांद निकलने का समय
चंद्रोदय शाम 7 बजकर 54 मिनट पर होगा। उसी समय व्रती महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर करवाचौथ की पूजा संपन्न करेंगी। इसके बाद वह पति को देखते हुए व्रत का पारण करेंगी।
नोएडा में चांद निकलने का समय
नोएडा में चांद निकलने का समय
- फोटो : अमर उजाला
चंद्रोदय शाम 8 बजकर 08 मिनट पर होगा। उसी समय व्रती महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर करवाचौथ की पूजा संपन्न करेंगी। इसके बाद वह पति को देखते हुए व्रत का पारण करेंगी।
गाजियाबाद में चांद निकलने का समय
गाजियाबाद में चांद निकलने का समय
- फोटो : अमर उजाला
चंद्रोदय शाम 8 बजकर 08 मिनट पर होगा।
अलीगढ़ में चांद निकलने का समय
चंद्रोदय शाम 8 बजकर 08 मिनट पर होगा।
प्रयागराज में चांद निकलने का समय
प्रयागराज में चांद निकलने का समय
- फोटो : अमर उजाला
चंद्रोदय शाम 7 बजकर 57 मिनट पर होगा।
झांसी में चांद निकलने का समय
चंद्रोदय शाम 08 बजकर 12 मिनट पर होगा।
बरेली में चांद निकलने का समय
चंद्रोदय शाम 08 बजकर 01 मिनट पर होगा।