फोटो-
जहांगीरपुर (संवाद)। करणी सेना ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की। इसमें विकास भारद्वाज को पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा शक्ति का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नवनियुक्त प्रदेश सचिव को बधाई दी। विकास भारद्वाज ने कहा कि वे संगठन की मजबूती और सामाजिक कार्यों के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला और तहसील स्तर तक संगठन का विस्तार करना और युवाओं को जोड़ना उनकी प्राथमिकता रहेगी।