नोएडा। इंटरनेशनल गुडविल सोसाइटी ऑफ इंडिया के नोएडा चैप्टर की बुधवार को भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पूर्व आईएएस डॉ. जेपी शर्मा ने की। सोसाइटी के केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी शर्मा ने सभी सदस्यों का परिचय कराया। सोसाइटी के संयुक्त सचिव एके लाल ने जेन-जी की भूमिका पर प्रकाश डाला। सचिव प्रोफेसर (डॉ.) आरके गुप्ता ने बताया कि डिजिटल एज में सोशल मीडिया और एआई का प्रयोग कर वीडियो वायरल करने वाले युवक अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए अधीर हैं। इनको सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है। इस दौरान सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सोमगिरी मौजूद रहे। ब्यूरो