फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कर्नाटक पुलिस ने शहर के सर्राफा बाजार में कई दुकानों पर दी दबिश

Tue, 18 Nov 2025 12:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। कर्नाटक पुलिस ने सदर कोतवाली क्षेत्र के सराफा बाजार में कई दुकानों पर दबिश दी है। सोमवार देर शाम तक पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिस लूट के आरोपियों व सोना खरीदने वाली दुकान की तलाश में क्षेत्र में डेरा जमाए हुए है।
विज्ञापन


सदर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि कर्नाटक पुलिस ने थाने में अपनी आमद दर्ज कराई है। पुलिस अपने साथ एक आरोपी को लेकर आई है। उसकी निशानदेही पर पुलिस शहर के सर्राफा बाजार में उस दुकान की तलाश में है जहां सोना बेचा गया है। बताया जा रहा है कि कर्नाटक में डकैती के दौरान भारी मात्रा में सोना लूट गया है। इस घटना सी संबंधित कुछ आरोपी पुलिस ने पकड़ लिए हैं। कुछ आरोपी बदायूं जिले के बताए गए हैं। जिनकी तलाश में पुलिस यहां आई हुई है। देर रात तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल व आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें