फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुकानों पर बनने लगी घेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। मानसून की दस्तक होते ही कस्बे में हलवाइयों ने घेवर बनाने शुरू कर दिया है। सावन में घेवर की मांग सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में दुकानदारों ने अभी से घेवर तैयार कर रहे हैं। मावे से बने पेड़ा के अलावा अन्य मिठाइयों के लिए भी रबूपुरा प्रसिद्ध है। यहां अलग-अलग ढंग और स्वाद की विशेष मिठाई तैयार की जाती है। इनमें कुछ दुकानों पर देसी घी और शुद्ध दूध से मिठाई तैयार होती है। इसी के चलते मिठाई की खरीदारी करने के लिए दूर-दूर के लोग रबूपुरा पहुंचते हैं। अब विभिन्न प्रकार के घेवर से बाजार सजने लगे हैं। दुकानदार मोहन गर्ग ने बताया कि जुलाई से सितंबर माह में केवल विशेष मिठाई तैयार की जाती है। मौसम में नमी के कारण घेवर में भी अलग-अलग स्वाद होता है। इन दिनों घेवर की बिक्री सबसे ज्यादा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें