फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे : दिल्ली में 32 खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के 32 कराटे खिलाड़ियों ने दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों से एक हजार से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए थे। तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 23 से 26 जनवरी तक आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में अनु सोलंकी, देवांश तिवारी, अनु ठाकुर, जाहनवी सिंह, आदर्श मौर्या, अध्विक अरोड़ा, तेजस्वी, नौक्षित ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, रुद्रांश राज, तक्ष्वी त्रिपाठी, युवराज, नविज्ञा सोम, आयुष रावल ने रजत पदक और कैरवी झा, गरिमा सिंह, आरुषि शर्मा, प्रभांशु सिंह, पर्णिका स्थावली, अक्षिता पांडेय, सर्वोदय कुमार, ख्याति सिंह, किशोरी पुनिया, कृष्ण दिनेश कुमार, खुशी सांगवान, तनुषा नाहा, फरहान मंसूरी, अदिति सिंह, वंश नागर, प्रियांश भाटी ने कांस्य पदक जीता। कोच शिवालक राज, सह कोच दिलीप कुमार, सर्वोदय कुमार ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें