फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुकानदार से मारपीट, 3 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली के फूलपुर गांव में अवैध रूप से शराब बेचने की शिकायत करने का आरोप लगा आरोपियों ने दुकानदार से मारपीट की। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि फूलपुर गांव में नंदलाल परिजनों के साथ रहते हैं। 26 जनवरी को गांव के मनीष, कोट गांव निवासी आंसू तथा अट्टा नौरंगपुर निवासी मनीष कुमार अवैध शराब की बिक्री कर रहे थे। जिसकी शिकायत गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस से कर दी। आरोपियों ने नंदलाल पर आरोप लगा मारपीट की। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें