फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karachi to Noida: सीमा-सचिन की प्रेम कहानी पर बन रही फिल्म का पोस्टर लॉन्च, ऑडिशन सोशल मीडिया पर वायरल

Wed, 09 Aug 2023 10:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

सीमा-सचिन पर आधारित फिल्म JANI FIREFOX प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही है। जिसका नाम कराची टू नोएडा है। इस फिल्म का पोस्टर भी जारी हो गया है।
विज्ञापन
कराची टू नोएडा का ऑडिशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा और सचिन की लव स्टोरी की चर्चाएं अभी भी सुर्खियां बनी हुई हैं। दोनों की प्रेम कहानी पर एक फिल्म बन रही है। जिसका नाम कराची टू नोएडा है। इस फिल्म का पोस्टर भी जारी हो गया है। वहीं दूसरी तरफ जानी फायरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस की ओर से इस फिल्म में स्टार कास्ट को लेकर ऑडिशन भी लिए जा रहे हैं। एक ऑडिशन क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

विज्ञापन




रिपोर्ट के मुताबिक, सीमा-सचिन पर आधारित फिल्म JANI FIREFOX प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही है। इस फिल्म को डायरेक्टर प्रोड्यूसर अमित जानी रिलीज करेंगे। फिल्म का नाम कराची टू नोएडा रखा गया है। पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को अपनी फिल्म में काम देने पर निर्माता अमित जानी को जान से मारने की धमकी मिली है। अमित जानी ने मेरठ और नोएडा पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन


बीते रविवार को फिल्म निर्माता अमित जानी ने आरोप लगाया कि मोनू मानेसर के नाम से उनके पास व्हाट्सएप पर कॉल आई है। जिसमें उनसे कहा है कि यदि सीमा हैदर को उसने अपनी फिल्म में काम दिया तो जान से मार देगा। वहीं, अमित जानी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के नेता अभिषेक सोम ने उनके प्रोडक्शन में बनाई जा रही फिल्म ए ट्रेलर मर्डर स्टोरी का विरोध किया है।

कराची टू नोएडा फिल्म के लिए ऑडिशन शुरू
पाकिस्तान के कराची से ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर की प्रेम कहानी अब देश-विदेश में फिल्म के जरिए बयां की जाएगी। सीमा और सचिन पर फिल्म बना रहे अमित जॉनी की कंपनी जॉनी फायर फॉक्स फिल्मस ने फिल्म में पात्रों के लिए कलाकारों का ऑडीशन शुरू कर दिया है।

 

विज्ञापन

अजब प्रेम की गजब कहानी पर फिल्म बनाने का मौका पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रहने वाले अमित जॉनी ने लपक लिया है। नोएडा फिल्म सिटी सेक्टर-14 स्थित एक स्टूडियो में बुधवार को उन्होंने मुख्य किरदार सीमा हैदर के रोल को निभाने के लिए कलाकारों का ऑडीशन दिया।

सीमा और सचिन का मामला पहले से ही देश-विदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि सचिन और सीमा का प्यार किस तरह परवान चढ़ा, सीमा कैसे ग्रेटर नोएडा में सचिन के पास पहुंची। किस तरह सीमा और सचिन को पुलिस और जांच एजेंसियों की पूछताछ का सामना करना पड़ा। इसमें मुख्य किरदार सीमा हैदर से मिलती जुलती अभिनेत्री की तलाश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें