नोएडा (संवाद)। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत बुधवार को सेक्टर-62 स्थित राजकीय बाल गृह बालिका में कन्या पूजन और कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं का पूजन कर उन्हें सम्मानित किया गया और उनके प्रति सुरक्षा तथा सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। जिला महिला कल्याण विभाग का यह विशेष अभियान पूरे जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।