ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिले के 1108 आंगनबाडी केंद्रों पर मंगलवार को कन्या पूजन और कन्या भोज का आयोजन किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी तरुण कुमार वर्मा की अध्यक्षता में दनकौर समेत अन्य जगहों पर यह आयोजन हुआ। बालिकाओं का पूजन कर उनके प्रति सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण का संदेश दिया गया।