जहांगीरपुर (संवाद)। कस्बे में श्री रामायण मेला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध और सीता की खोज के प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, सोनू, चंद्रमणि भारद्वाज, नीरज जादौन, खूबचंद शर्मा, योगेश शर्मा, मयंक शर्मा व लेखराज समेत कई लोग मौजूद रहे।